Posts

Showing posts from April, 2024

राजस्थान ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया:

बटलर की सेंचुरी से 224 रन बनाए; कोलकाता से सुनील नरेन ने लगाया शतक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर की सेंचुरी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 224 रन चेज कर दिए, यह IPL इतिहास के सबसे सक्सेसफुल रन चेज की बराबरी है। इससे पहले RR ने ही 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 का टारगेट चेज किया था। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए। जोस बटलर ने 60 बॉल पर नॉटआउट 107 रन बनाए।